पश्चिम बंगाल के आसनसोल के सालनपुर में रविवार की देर रात भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आग लगा दी गई। आग लगाने वाले तत्वों का अभी तक कोई पता नहीं चला है।
प्रभा साक्षी पर छपी खबर के अनुसार, भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने दफ्तर में आग लगाई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।
West Bengal: BJP office in Asansol set on fire; BJP blames TMC. pic.twitter.com/8BSK9Ed6mz
— India TV (@indiatvnews) January 13, 2020
समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कार्यालय पूरी तरह से जल चुका है।
BJP accuses TMC of setting party's Asansol office on fire; Latter denies allegation#IndiasAgenda
More videos: https://t.co/wMGGKJPL5n pic.twitter.com/8bb4bchAlz— IndiaToday (@IndiaToday) January 13, 2020
सालनपुर के दफ्तर में लगी आग की वजह से भाजपा कार्यालय पूरी तरह से राख में तब्दील हो गया।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा ने टीएमसी पर निशाना साधा। जबकि टीएमसी ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।