अब इस देश के राष्ट्रपति पर लगा यौन शोषण करने का इल्ज़ाम!

   

कोस्टा रीका के पूर्व राष्ट्रपति ऑस्कर एरियस पर एक पूर्व ब्यूटी क्वीन ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। याजमिन मोराल्स ने एक शिकायत दर्ज कर कहा कि एरियस ने साल 2015 में उनके साथ यौन शोषण किया था। एरियस कोस्टा रीका के एक बड़े राजनीतिज्ञ हैं।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, दो बार राष्ट्रपति का पद संभाल चुके हैं। उनके खिलाफ ऐसी शिकायत आने के बाद आम जनता सन रह गई है। गौरतलब है कि यह घटना उस वक्त सामने आई, जब एरियस के खिलाफ कई अन्य महिलाओं ने भी शिकायतें दर्ज कराईं हैं।

याजमिन के अनुसार एरियस ने अपने सैन जोस स्थित घर में उनके साथ छेड़छाड़ की थी। इसके बाद वह याजमिन से संपर्क करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेने लगे। याजमिन का कहना है कि एरियस ने उन्हें गलत तरीके से छूआ था। वह काफी हैरान रह गईं कि जिस शख्स को लेकर उनके मन में काफी सम्मान था,वो ऐसे करेंगे।

याजमिन के अनुसार उन्हें एरियस द्वारा ऐसा किए जाने की उम्मीद नहीं थी। वह उन्हें देश के जननायक के रूप में देखती थीं। यौन शोषण के अपराध के लिए एरियस के खिलाफ कई शिकयतें दर्ज कराई गई हैं। कम से कम पांच महिलाओं ने एरियस पर बेहोश करने से लेकर यौन शोषण करने तक का आरोप लगाया है।

ब्यूटी क्वीन के मामले को लेकर नई शिकायत सामने आई है। सभी महिलाएं चाहती हैं कि एरियस के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं पूर्व राष्ट्रपति ने खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। एरियस का कहना है कि उन्होंने कभी किसी महिला के साथ गलत हरकत नहीं की।

एरियस पहले 1986-90 वर्ष तक राष्ट्रपति पद पर रह चुके हैं। इसके बाद वह दोबारा साल 2006-10 तक इस पद पर रहे हैं। वह वर्तमान में उस फाउंडेशन के हेड हैं जो शांति और निरस्त्रीकरण के प्रचार का काम करती है। एरियस के वकील का कहना है कि 78 वर्षीय एरियस ने इस मामले में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।