आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बने कोहली

   

दुबई, 25 अक्टूबर । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 200 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं।

कोहली ने रविवार को यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे के आईपीएल के 13वें सीजन के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 43 गेंदों पर 50 रनों की अपनी पारी के दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया।

कोहली से ऊपर अब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। रोहित ने आईपीएल में अब तक 209 जबकि धोनी ने 216 छक्के लगाए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं, जिन्होंने अब तक 336 छक्के उड़ाए हैं। उनके बाद कोहली के टीम साथी अब्राहम डिविलियर्स हैं, जिन्होंने अब तक 231 छक्के लगाए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली टॉप पर हैं। उन्होंने अब तक 5827 रन बनाए हैं।

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.