आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल की तनख़्वाह अदा करने रक़म जारी

, ,

   

हैदराबाद: तेलंगाना के आरटीसी कर्मचारियों के लिए ख़ुशख़बरी। हड़ताल के दौरान की तनख़्वाहों की अदायगी के लिए हुकूमत की ओर‌ से आदेश‌ जारी कर दिए गए हैं। फाईनेंस‌ डिपार्टमैंट ने आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल के दिनों की तनख़्वाहों की अदायगी के लिए 235 करोड़ रुपये जारी करते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। याद‌ रहे कि राज्य‌ में 60 दिनों तक आरटीसी कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। तनख़्वाहों के लिए रक़म जारी करने के आदेश पर कर्मचारी ख़ुश हैं।