इराक से ईरान तक दुनिया की 7 मस्जिदें, जिन्हें गिना जाता है सबसे खूबसूरत और बड़ी मस्जिदों में

, , , ,

   

5 जून को ईद-उल-फित्र यानी मीठी ईद है। इस्लाम में ये सबसे बड़े पर्वों में शामिल है। एक महीने के रोजे रखने के बाद चांद दिखने के साथ ही ईद का उत्सव शुरू हो जाता है। ईदगाहों में नमाज अदा होने के बाद बधाइयों का सिलसिला दिनभर चलता है। दुनिया में ऐसी कई मस्जिदें और इबादतगाहें हैं, जो अपनी खूबसूरती और अपने आकार के लिए जानी जाती हैं।

इराक से लेकर ईरान तक 7 ऐसी मस्जिदें हैं, जो सदियों पुरानी हैं, जिनकी खूबसूरती आज भी वैसे ही शबाब पर है। ये मस्जिदें आकार के मामले में भी काफी अलग हैं। दुनिया की सबसे बड़ी मानी जाने वाली 7 मस्जिदों में भारत की भी एक मस्जिद शामिल है।

  • इमाम अली मस्जिद (इराक)

    इमाम अली मस्जिद (इराक)

    यह मस्जिद इराक के नजफ में स्थित है। शियाओं की इस मस्जिद में काफी आस्था है। मस्जिद का निर्माण ईस्वी 977 में हुआ था। यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग इमाम अली के सजदे में सिर झुकाने आते हैं।

  • अल-अजहर मस्जिद (मिस्र)

    अल-अजहर मस्जिद (मिस्र)

    अल-अजहर नाम की यह मस्जिद मिस्र में है। माना जाता है इसका निर्माण ईस्वी 970 में करवाया गया था। इसे मिस्र की राजधानी काहिरा में बनाई जाने वाली पहली मस्जिद माना जाता है।

  • इमाम मस्जिद इसफहान (ईरान)

    इमाम मस्जिद इसफहान (ईरान)

    ईरान की यह मस्जिद शाह मस्जिद के नाम से भी प्रसिद्ध है। इस मंदिर की बनावट पारसी आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना मानी जाती है। माना जाता है कि इस मस्जिद का निर्माण 1611 में शुरू किया गया था।

  • अल-फतह मस्जिद (सऊदी अरब)

    अल-फतह मस्जिद (सऊदी अरब)

    सऊदी अरब के बहरीन में स्थित अल-फतह मस्जिद को भी दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में गिना जाता है। इस मस्जिद का क्षेत्रफल लगभग 6,500 स्क्‍वॉयर मीटर में फैला है। मस्जिद को निर्माण वर्ष 1987 में शेख सलमान अल खलीफा ने करवाया था।

  • अल-मस्जिद अल-नवाबी (सऊदी अरब)

    अल-मस्जिद अल-नवाबी (सऊदी अरब)

    सऊदी अरब के मदीना में स्थित इस मस्जिद के बारे में कहा जाता है कि इसे पैंगबर साहब ने बनवाया था। मक्का के बाद इसे इस्लाम में दूसरी सबसे पवित्र जगह माना गया है।

  • बादशाही मस्जिद (पाकिस्तान)

    बादशाही मस्जिद (पाकिस्तान)

    यह मस्जिद पाकिस्तान के प्रसिद्ध शहर लाहौर में स्थित है। कहा जाता है कि इस मस्जिद का निर्माण मुगल बादशाह औरंगजेब ने करवाया था। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के पहले यह मस्जिद भारत में ही थी।

  • बड़ा इमामबाड़ा (भारत)

    बड़ा इमामबाड़ा (भारत)

    भारत के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बनी इमामबाड़ा का नाम की दुनिया की बड़ी मस्जिदों में शामिल है। कहते है मस्जिद का निर्माण साल 1784 में असफ-उद-दौला ने कराया