इस बार भाजपा का सत्ता से जाना तय- आजम खान

,

   

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव बाद भाजपा सरकार का जाना तय है। भाजपा किसी भी वर्ग की हितैषी नहीं रही है। वह सोमवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग में बोल रहे थे।

आजम खां ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्ग परेशान हैं। सरकार किसी वर्ग की हितैषी नहीं रही है। अब देश बदलाव चाहता है और इस सियासी बदलाव की शुरूआत उत्तर प्रदेश से ही होगी। सपा और बसपा का गठबंधन बदलाव लाने को तैयार है।

गठबंधन से भाजपा की परेशानी बढ़ गई है। जीएसटी ने लोगों को परेशान कर दिया। इससे उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया गया, लेकिन व्यापारी और ग्राहक सब परेशान हैं।

ज्वालानगर, आगापुर, टिकटगंज, अजीतपुर आदि के लोग सौरभ जायसवाल के साथ सपा कार्यालय पहुंचे, जहां आजम खां से मुलाकात की। आजम खां ने उन्हें पार्टी में शामिल किए जाने की घोषणा की।