केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के बिगड़े बोल-हिंदू लड़की को हाथ लगाया तो वो हाथ…

,

   

कर्नाटकः केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े एक बार फिर से अपने बयान के चलते विवादों में फंसते दिख रहे हैं। दरअसल अनंत कुमार ने हिंदू लड़कियों की सुरक्षा को लेकर एक टिप्पणी की है जिसके बाद उनके इस बयान से विवाद पैदा हो गया है।

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कर्नाटक के कोडागु जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, हमें जाति के बारे में नहीं सोचना चाहिए। अगर कोई एक हाथ हिंदू लड़की को छूता है तो वह हाथ बचना नहीं चाहिए।

केंद्रीय मंत्री हेगड़े ने ताजमहल पर भी टिप्पणी करते हुए कहा, ताजमहल मुस्लिमों ने नहीं बनाया था। इसके पीछे उन्होंने दलील दी कि शाहजहां ने अपनी जीवनी में कहा है कि उन्होंने यह जमीन राजा जयसिम्हा से खरीदी थी।

हेगड़े ने ताजमहल को एक शिव मंदिर बताया, जिसे तत्कालीन राजा परमतीर्थ ने बनवाया था। और जिसका नाम तेजो महालया था। उन्होंने दावा किया कि बाद में तेजो महल का नाम बदलकर ताजमहल कर दिया गया था।

हेगड़े ने अपने संबोधन में मौजूद लोगों से कहा कि हम अगर इसी तरह से सोते रहे तो हमारे घरों के नाम मंजिल हो जाएंगे। उन्होंने कहा अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में भगवान राम को जहांपनाह और माता सीता को बीबी के नाम से बुलाया जाएगा।