तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव बोले- तेलंगाना में 24 घंटे का होगा जनता कर्फ्यू

,

   

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ‘जनता कर्फ्यू’ अमल में ला रहे हैं। इसे देश के सभी राज्य भी अमल में ला रहे हैं।

सीएम केसीआर ने कहा कि  तेलंगाना में ‘जनता कर्फ्यू’ रविवार की सुबह 6 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक अमल में रहेगा। तेलंगाना में यानी कुल 24 घंटे ‘जनता कर्फ्यू’ लागू रहेगा। शनिवार को केसीआर ने मीडिया से कहा कि शत प्रतिशत आरटीसी बसें बंद रहेंगी। मेट्रो रेल सेवाएं रोकी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि अतिआवश्यक सेवा के लिए हर बस डिपो में पांच बसें तैयार रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अन्य राज्यों की बसों को अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमावली का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम केसीआर ने कहा कि ‘जनता कर्फ्यू’ के दौरान दुकानें, मॉल्स स्वैच्छा से बंद रखे जाएंगे। व्यापार और वर्तक संघों के प्रतिनिधि आवश्यक कदम उठायेंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल, दूध, सब्जी मंडी, फल, पेट्रोल बंक, मीडिया कर्मचारियों को ‘जनता कर्फ्यू में छूट होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिनों के बाद महाराष्ट्र बॉर्डर बंद कर देने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए राज्यों से चर्चा की जा रही है। कोरोना वायरस को रोकथाम को लेकर सावधानियां बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि 5,274 लोग इस कार्य पर निगरानी रखेंगे। अंतरराज्यीय सीमा के निकट 52 चेकपोस्ट बनाये गये हैं। 78 ज्वाइंट इन्सपेक्शन टीम काम कर रही हैं।

सीएम ने कहा कि 1 मार्च से अब तक 20 हजार से भी अधिक विदेश से आये हैं। 11 हजार लोगों की पहचान की गई है। 700 अधिक लोग कोरोना वायरस के संदिग्ध पाये गये। अभी तक कोरोना वायरस के 21 मामले पॉजिटिव दर्ज किये गये हैं। सभी लोग विदेश से आये हुये हैं। समय समय पर स्थिति की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि विदेश से आये लोग स्वैच्छा से अपना नाम दर्ज करा लें। खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण दिखाई देने पर यथाशीघ्र जानकारी दें। चिकित्सा परीक्षण करवा कर उन्हें सुरक्षित रखा जाएगाष। यह सामाजिक जिम्मेदारी का काम है।