दूसरे समुदाय की लड़की से अफेयर के आरोप में मुस्लिम युवक की लाठी और रॉड से पीट-पीट कर हत्या, तनाव

,

   

भरूच, गुजरात : गुजरात के भरूच जिले में एक मुस्लिम युवक को पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार कि घटना के बाद से इलाके में तनाव फैला गया है। बताया जा रह है कि धरोली गांव का 18 साल का युवक पास के बोरिडरा गांव की आदिवासी लड़की के साथ रिलेशनशिप था। लड़की के परिवार वाले इस रिश्ते थे नाराज से थे। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों की पहचान की है। इन सभी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दोनों गांवों में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में डीएसपी एलके जाला ने बताया कि इस मामले में चारों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि पिछले एक महीने से लड़की ने लड़के से मिलना बंद कर दिया था। इसके बाद ही लड़का उससे मिलने के लिए पड़ोस के गांव गया था। यहां लड़की के परिवारवालों ने उसे देख लिया और उसकी लाठी और रॉड से पिटाई कर दी। इससे पहले बृहस्पतिवार को युवक अपने दोस्त विरल वसावा के साथ अपनी नई केटीएम बाइक लेकर निकला था। पुलिस ने बताया कि रात को वह घर नहीं लौटा।

रात को युवक के बड़े भाई के पास एक फोन आया जिसमें बताया गया कि पास के गांव में कुछ स्थानीय लड़कों ने उसके भाई को पकड़ कर बुरी तरह से पीटा है। इसके बाद बड़ा भाई अपने पिता के साथ तुरंत बोरिडरा गांव पहुंचा। उसने देखा कि सड़क के किनारे उसका भाई खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पास ही उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हुई थी। पुलिस ने बताया कि युवक के भाई ने एंबुलेंस बुलाई कर उसे भरूच के एक अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे सूरत के महावीर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां उसने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। सूत्रों ने बताया कि उसके शरीर में कई जगह फ्रेक्चर हो गया था।

इसके अलावा उसके सिर में भी गंभीर चोट थी। युवक के बड़े भाई ने बृहस्पतिवार रात को ही अजय वसावा, विजय वसावा, विकास वसावा, दिनेश वसावा, अक्षय वसावा और पांच अन्य के खिलाफ झागाडिया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।