न्यूजीलैंड- मस्जिद में अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बची बांग्लादेशी क्रिकेट टीम, नमाज़ के लिए गए थे खिलाड़ी

, ,

   

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जान गंवाने से बाल-बाल बचे। इन दिनों बांग्लादेश की क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है। टीम के खिलाड़ी क्राइस्टचर्च में एक मस्जिद में थे, तभी वहां कुछ हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।

तमीम इकबाल खान और मुशफिकुर रहीम वहां से बच निकलने वाले दो बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी है। तमीम इकबाल ने ट्विटर पर लिखा, ‘पूरी टीम को हमलावरों से बचाया गया। डराने वाला अनुभव, हमें अपनी दुआओं में रखिए।’ वहीं मुशफिकुर रहीम ने लिखा, ‘हमें अल्लाह ने क्राइस्टचर्च मस्जिद में हुई गोलीबारी में बचाया। हम बहुत भाग्यशाली हैं। ऐसा हम कभी दोबारा नहीं देखना चाहेंगे। हमारे लिए दुआ करिए।’

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर की एक मस्जिद में गोलीबारी में कई लोगों के मरने की खबर है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने न्यूजीलैंड पुलिस के हवाले से बताया कि हमलावर अब भी सक्रिय हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस ने भी मध्य क्राइस्टचर्च में लोगों से घर के अंदर रहने का आग्रह किया है।

https://www.youtube.com/watch?v=IWtgw8TXDEA

प्रत्यक्षदर्शी लेन पेनेहा ने बताया कि उसने एक काले कपड़े पहने एक शख्स को मस्जिद अल नूर में आते देखा और इसके बाद दर्जनों गोलियों की आवाजें सुनाई दीं। गोलीबारी होते ही मस्जिद में अफरातफरी मच गई और लोग इधर से उधर भागने लगे। वहीं, क्राइस्टचर्च गोलीबारी से पूरी बांग्लादेश क्रिकेट टीम सुरक्षित है।

उसने बताया कि गोलीबारी करने के बाद शख्स वहां से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शी लेन ने आगे बताया कि गोलीबारी होने के बाद वह मस्जिद में लोगों की मदद करने के लिए अंदर भी गया लेकिन उसने वहां कई मृतकों की डेड बॉडी देखी।