पश्चिम बंगाल की तरफ़ बढ़ा फौनी तूफान, एलर्ट जारी!

   

फैनी तूफान 200 km की रफ्तार से ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। वहीं पुरी तटिय इलाकों के फैनी गुजर रहा है। खतरनाक फैनी तूफान (Fani Cyclone) का असर भुवनेश्वर, गजपति, केंद्रपारा और जगतपुर सिंह इलाके में देखने को मिल रहा है। इन इलाकों समेत देश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है।

इसके साथ ही समुद्रों में भी काफी ऊंची लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज 170 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फैनी तूफान पुरी के आसपास गोपालपुर और चंदबली के बीच ओडिशा के तट से टकराने वाला है।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, लाखों लोग स्थान परिवर्तन कर चुके हैं, उन्हें प्रशासन ने सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है। इसके साथ ही कई हवाई यात्रा और ट्रेन यात्रा भी स्थगित कर दी गई हैं। हर विपरीत स्तिथि से निबटने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। इसके साथ ही सरकारी इंतजामों और तूफान से लड़ने की तैयारियों पर खुद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पैनी नजर बनाए हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चक्रवाती तूफान ‘फैनी’ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरूवार को उच्चस्तरीय बैठक की थी। चक्रवाती तूफान ‘फैनी’ उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर उन्मुख हो जाएगा। पूर्वाह्न में पुरी के आसपास गोपालपुर एवं चंदबली के बीच ओडिशा तट को पार कर जाएगा। इस दौरान 1200 किलोमीटर प्रति घंटे की निरंतर अधिकतम रफ्तार से हवाएं चलने का अंदेशा है।