बड़ी खबर: सबसे बड़ा अंडरवर्ल्ड को इस देश में किया गया गिरफ़्तार, भारत लाने कवायद शुरू!

   

चर्चित अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को पश्चिमी अफ्रीका के देश सेनेगल से गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रवि पुजारी को सेनेगल के डकार इलाके में गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियां कई दिनों से रवि पुजारी की लोकेशन को ट्रैक कर रही थीं।

भारतीय एजेंसियों के इनपुट के बाद ही सेनेगल पुलिस ने पुजारी को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि रवि पुजारी को 22 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। सेनेगल के दूतावास ने भारतीय दूतावास को 26 जनवरी को सूचना दी। गिरफ्तारी के बाद अब भारतीय एजेंसियों ने रवि पुजारी को भारत लाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पंजाब केसरी पर छपी खबर के अनुसार, पुजारी की बात की जाए तो यह पहले छोटा राजन गैंग के साथ जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि रवि पुजारी वहां महाराजा नाम का रेस्तरां चलाता था और साथ ही मुंबई व भारत के अन्य शहरों में उगाही के लिए फोन भी करता था।

पिछले साल जून में गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि रवि पुजारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं पुजारी के निशाने पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी रही हैं।

उसके गुर्गों ने 2014 में फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और फराह खान को मारने की साजिश रची थी। यही नहीं, पुजारी के गुर्गों ने शाहरुख खान के दफ्तर की भी रेकी की थी।