भाजपा की छठी सूची जारी, पश्चिम बंगाल की जंगीपुर सीट से मुस्लिम महिला को बनाया प्रत्याशी

, ,

   

भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनावों के लिए छठी सूची जारी की। सबसे मज़ेद्दर बाद यह है कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल की जंगीपुर सीट से मुस्लिम महिला महफुजा खातून को प्रत्याशी बनाया है। महफुजा हाल ही में भाकपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं। केंद्रीय मंत्री उमा भारती के चुनाव न लड़ने के फैसले पर भी मुहर लगा दी गई है। अब उन्हें संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा ने शनिवार को पांच अलग-अलग सूचियां जारी कर 01, 36, 17, 11 और 48 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को मंजूरी दी गई। इस तरह पार्टी ने अब तक 286 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है और प्रथम दो चरणों के सभी उम्मीदवारों के नामों का एलान हो गया है। पार्टी ने दमन और दीव सीट से लालूभाई पटेल के नाम का एलान अलग से किया।

36 प्रत्याशियों की सूची में 23 आंध्र प्रदेश, छह महाराष्ट्र, पांच ओडिशा, एक-एक प्रत्याशी मेघालय और असम का है। 17 प्रत्याशियों की सूची में सभी बिहार के हैं। जबकि 11 प्रत्याशियों की सूची में छह तेलंगाना, तीन पश्चिम उत्तर प्रदेश, एक-एक प्रत्याशी केरल और पश्चिम बंगाल का है।

48 प्रत्याशियों की सूची में झारखंड के 10, गुजरात के 15, मध्य प्रदेश के 15, गोवा के दो, हिमाचल प्रदेश के चार और कर्नाटक के दो नाम शामिल हैं। पार्टी ने आंध्र प्रदेश विधानसभा की 51 और ओडिशा विधानसभा की 22 सीटों के लिए भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। साथ ही गोवा और गुजरात की तीन-तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशियों का एलान कर दिया गया है।