भाजपा की नई लिस्ट जारी, सनी देओल गुरदासपुर, चंडीगढ़ से किरण खेर लड़ेंगी चुनाव

,

   

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 26वीं सूची जारी की है। गुरदासपुर से फिल्म अभिनेता सनी देओल को भाजपा ने टिकट दिया है। गौरतलब है कि पंजाब की गुरदासपुर संसदीय सीट के लिए भाजपा सनी देओल को मनाने में जुटी हुई थी।

चंडीगढ़ सीट से किरण खेर को मैदान में उतारा गया है तो होशियारपुर से सोम प्रकाश मैदान में हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1120696235596439552
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह स्वयं सनी देओल से मुलाकात करने पहुंचे थे। तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि गुरदासपुर की प्रतिष्ठित सीट से भाजपा सनी को मैदान में उतारना चाहती है।

सनी देओल के भाजपा में शामिल होने के बाद इन कयासों को बल मिला कि पार्टी उन्हें गुरदासपुर लोकसभा सीट से ही मैदान में उतारेगी। हालांकि सनी देओल का मामला फाइनल होने से पहले अफवाहों का बाजार गर्म हुआ था और फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर अटकलें चल पड़ी थीं।