भाजपा सांसद ओम बिड़ला बने नए लोकसभा अध्यक्ष

,

   

नई दिल्ली: राजस्थान के कोटा-बूंदी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ओम बिड़ला बुधवार को 17वीं लोकसभा के निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त हो गए। उन्हें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अपना उम्मीदवार बनाया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिड़ला (56) के समर्थन में प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन में ध्वनि मत से निर्विरोध रूप से पारित कर दिया गया।

इस प्रतिष्ठित पद के लिए भाजपा ने सबको चौंकाते हुए बिड़ला को नामित किया था।

संसद में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिड़ला के निर्विरोध निर्वाचन को महान गर्व का विषय बताया।

मोदी ने कहा, “सदन के लिए यह महान गर्व की बात है। सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर हम बिड़ला जी को बधाई देते हैं। कई सांसद बिड़ला जी को अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने राजस्थान में भी अपनी सेवाएं दी हैं।”

उन्होंने कहा, “मुझे व्यक्तिगत रूप से लंबे समय तक बिड़ला जी के साथ काम करने का अनुभव याद है। वे कोटा के प्रतिनिधि हैं। शिक्षा और अध्ययन की भूमि कोटा मिनी इंडिया है। वे कई सालों से सार्वजनिक जीवन में हैं। उन्होंने छात्र नेता के रूप में शुरुआत की तब से निर्बाध रूप से समाजसेवा कर रहे हैं।”