भोपाल से चुनाव लड़ रही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को सता रहा है यह डर!

,

   

भोपाल में स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे अरेरा हिल्स स्थित पुरानी जेल पहुंची। यहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। स्ट्रॉन्ग रूम तक गई और बाहर आकर इशारों में बताया कि कि वह ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं।

दरअसल, भोपाल में बनी पुरानी जेल ही वो जगह है जहां ईवीएम को रखने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मंगलवार देर रात यहां पहुंचीं और करीब आधे घंटे तक भोपाल की इस पुरानी जेल परिसर में रहीं।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, साध्वी के साथ पूर्व मंत्री उमाशंकर समते कई बीजेपी नेता भी उनके साथ वहां पहुंचे। गला खराब होने की वजह से दौरे के बाद साध्वी मीडिया से मुखातिब नहीं हो सकी। इसलिए उनकी जगह उनके साथ आए पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने मीडिया से बात की।