मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार शाम एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

मुंबई के निकट स्थित तारापुर केमिकल जोन में यह धमाका हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पताल भेज दिया।