मुश्किल में नवजोत सिंह सिद्धू, मुंबई फिल्म सिटी में एंट्री पर लगा बैन

,

   

पुलवामा हमले पर अपने एक बयान को लेकर पूर्व क्रिकेटर और पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें थमती नहीं दिख रही हैं। हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ से हटाए जाने के बाद अब उनको लेकर एक और बड़ा फैसला किया गया है। खबरों के मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू पर मुंबई फिल्म सिटी में प्रवेश करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। मुंबई के फिल्म सिटी परिसर में मौजूद स्टूडियो में सिद्धू ‘द कपिल शर्मा शो’ के एपिसोड की शूटिंग करते थे। उन पर ये कार्रवाई फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलाईज (एफडब्लूआईसीई) की अपील के बाद किया गया है।

मुंबई फिल्म सिटी में सिद्धू की एंट्री पर लगा बैन फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलाईज (एफडब्लूआईसीई) ने गुरुवार को मुंबई में गोरेगांव स्थित दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी (फिल्म सिटी) के प्रबंध निदेशक को एक पत्र लिखा था। इसमें ये मांग की गई थी कि फिल्म सिटी के स्टूडियो में नवजोत सिंह सिद्धू के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। उन्हें किसी तरह की शूटिंग करने या फिल्म सिटी में आने की अनुमति नहीं दी जाए। उनकी इस मांग को फिल्म सिटी प्रबंधन ने मान लिया है और सिद्धू की मुंबई फिल्म सिटी में एंट्री पर बैन करने का फैसला लिया है।

FWICE ने की थी कार्रवाई की मांग इससे पहले फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलाईज (FWICE) ने नवजोत सिंह सिद्धू पर प्रतिबंध लगा दिया था। गुरुवार को बैठक के बाद सर्वसम्मति से सिद्धू को बैन करने का निर्णय लिया गया। 19 फरवरी को ऑल इंडिया सिने वर्कर्स ने सुषमा स्वराज को खत लिख पाकिस्तानी कलाकारों का वीजा कैंसिल करने की गुजारिश की थी। इसके बाद गुरुवार को नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ा फैसला लिया गया।