मैरीकॉम को पद्म विभूषण, सिंधू को पद्म भूषण और जहीर खान को मिलेगा पद्म श्री सम्मान

,

   

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इस साल के पद्म अवॉर्ड्स में स्पोर्ट्स के आठ बड़े नामों को खेल जगत में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसमें भारत की छह बार की वर्ल्ड चैंपियन एमसी मैरीकॉम को पद्म विभूषण वहीं ओलंपिक में सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु को पद्म भूषण सम्मान दिए जाने की घोषणा हुई।

वहीं बात करें पद्म श्री की तो छह खिलाड़ियों को पद्म श्री अवॉर्ड दिए जाएंगे। भारतीय क्रिकेटर जहीर खान, फुटबॉल खिलाड़ी बेमबेम देवी, पूर्व हॉकी खिलाड़ी एम पी गणेश, ओलिंपिक मेडलिस्ट जीतू राय के अलावा भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल को पद्म श्री अवॉर्ड के लिए चुना गया है।