मोदी सरकार को सत्ता में आने से रोकने के लिए सपा-बसपा ज़रूरी था: AAP

,

   

आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि देशव्यापी स्तर पर जनता में मोदी सरकार के प्रति घोर निराशा और गुस्से को देखते हुए इस सरकार को सत्ता में फिर से आने से रोकने के लिए सपा बसपा का गठबंधन एक सकारात्मक पहल है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार को देश की सत्ता से दूर करने के लिये विपक्षी दलों की एकजुटता जरूरी है और इस लिहाज से सपा बसपा गठबंधन सकारात्मक पहल है।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिये राज्यों की स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों पर आधारित इस तरह के गठबंधन समय की मांग हैं और इसके अनुरूप विभिन्न राज्यों में इसकी पहल की जा रही है। संजय सिंह ने  ने कहा कि अब आने वाले दो तीन महीनों में इस पहल के प्रभाव को देखकर ही इनकी सार्थकता का सही आकलन किया जा सकेगा।

सपा से निष्काषित राज्यसभा के सदस्य अमर सिंह ने सपा बसपा गठबंधन को भयभीत ‘बुआ बबुआ’ की विकल्पहीनता का परिणाम बताया है। अमर सिंह ने कहा कि अपना वजूद बचाने के लिये संघर्षरत सपा और बसपा के पास हाथ मिलाने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा कि विकल्पहीनता की मजबूरी का यह साथ कारगर साबित नहीं होगा।