मोदी सरकार जबसे सत्ता में आई है, समाज को तोड़ने और नफ़रत फैलाने का काम किया- अखिलेश यादव

,

   

समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि RSS के दिशा निर्देशों पर काम कर रही केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार नफरत को बढ़ावा देने में जुटी है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए यादव ने कहा कि भारत गम्भीर दौर से गुजर रहा है।

दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले भारत पिछड़ गया है। BJP जबसे सत्ता में आई है, उसने नफरत फैलाने और समाज को तोड़ने का काम किया है। संविधान की शपथ की जगह वह RSS के निर्देशों पर काम कर रही है।

उन्होने कहा कि भाजपा ने कोई काम नहीं किया, बस रात-रात जागकर साजिश की रणनीति बनाती है। भ्रमित करने को अपनी उपलब्धि बताती है। जनता अब भाजपा से मुक्ति चाहती है। लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी और बसपा का गठबंधन ही विकल्प है।

पंजाब केसरी पर छपी खबर के अनुसार, अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने 40 के लगभग पार्टियों से गठबंधन किया है, इसलिए उसका समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन पर टिप्पणी करना अलोकतांत्रिक है। भाजपा सत्ता पर कब्जा करने के लिए व्याकुल है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झूठ बोलने का रिकार्ड तोड़ दिया है। नोटबंदी से पूरी अर्थव्यवस्था चैपट कर दी है। जीएसटी से व्यापारी परेशान हैं। कालाधन वापस आया नहीं, भारत के बैंकों का पैसा लेकर उद्योगपति विदेश पलायन कर गए हैं।

भाजपा नेता हमीरपुर, जालौन में अवैध खनन करा रहे हैं।उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा सड़कों के क्षेत्र में समाजवादी सरकार के कामों की सभी प्रशंसा करते हैं।

समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 की पुलिस व्यवस्था बर्बाद कर दी गई है। गौमाता को सुविधा और सम्मान भी भाजपा सरकार नहीं दे सकी। भाजपा के शासनकाल में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। भाजपा राज में किसानों की घोर उपेक्षा है।

गन्ना किसानों का सन् 2018-2019 का बकाया ना मिलने के कारण किसानों की स्थिति चिंता जनक है। शामली स्थित शूगर मिल के सामने हजारों किसान एक सप्ताह से गन्ना की कीमत ना मिलने एवं बकाया भुगतान ना होने के कारण धरना प्रदर्शन कर रहे है।

पिछले वर्ष का बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नहीं हुआ। किसान दु:खी और आक्रोशित है।यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश से ही भारत की राजनीति का भाग्य निर्णय होता है।

समाजवादी भाजपा से डरने वाले नहीं है। भाजपा चुनाव आते ही धोखा देने वाली घोषणा कर रही है, इससे सावधान रहना है। भाजपा की चाल जनता समझ गई है। देश को नया प्रधानमंत्री मिलना चाहिए। देश नई सरकार और नए प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहा है।