विवादित फिल्म राम जन्मभूमि में काम करने वाली अभिनेत्री के खिलाफ़ फतवा, किया गया इस्लाम से खारिज़!

,

   

आल इंडिया उलमा बोर्ड, मध्य प्रदेश ने वसीम रिजवी की फिल्म की अदाकारा नाजनीन पाटनी को मंगलवार को फतवा जारी कर इस्लाम से खारिज कर दिया। इससे पहले फिल्म निर्देशक व अभिनेता सैयद वसीम रिजवी को भी इसी तरह का फतवा दिया जा चुका है। बोर्ड ने यह फतवा शरीयत ए इस्लामिया की रोशनी में पूछे गए सवाल पर दिया है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, बोर्ड के अध्यक्ष काजी सैय्यद अनस अली नदवी ने बताया कि सवाल था कि महिला को खुलेआम जिस्म की नुमाइश करने, इस्लाम मुखालिफ किरदार अदा करने और इस्लाम की गलत तस्वीर पेश करने पर शरीयत में क्या हुक्म है? इस पर नाजनीन पाटनी के खिलाफ यह फतवा दिया गया है।

उधर, शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन व फिल्म के निर्माता वसीम रिजवी ने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पहले फिल्म रोकने को लेकर धमकी और अब फतवा देकर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। यह शर्मनाक है।