सपा का दामन छोड़ इस बाहुबली नेता ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ!

,

   

समाजवादी के पूर्व बाहुबली मंत्री राजकिशोर सिंह शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। राजकिशोर सिंह को कांग्रेस बस्ती से टिकट दे सकती है। राजकिशोर सिंह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर विधायक आराधना मिश्र ह्रामोनाण्ह की मौजूगी में शामिल हुए।

राजकिशोर सिंह तीन बार विधायक और अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। इस बार महागठबंधन में बस्ती की सीट बीएसपी के खाते में चले जाने के बाद से ही राजकिशोर के कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस में जाने की अटकलें लगायी जा रही थी।

एसपी-बीएसपी गठबंधन में टिकट नहीं मिलने से नाराज़ राजकिशोर अपने भाई ब्रज किशोर सिंह डिंपल के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। नए बने समीकरणों के अनुसार राजकिशोर अब बस्ती लोकसभा 61 से काग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

बाहुबली मंत्री राजकिशोर सिंह के राजनीतिक सफर की शुरूआत एपीएनपीजी डिग्री कॉलेज से छात्र नेता के तौर पर हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2002 में पहली बार वे जिला पंचायत सदस्य बने। इसी वर्ष वे उपाध्यक्ष का चुनाव भी लड़े मगर हार गये।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य रहते उन्होंने बीएसपी के टिकट पर हरैया से चुनाव लड़ा और वे जीत भी गये। वर्ष 2003 में बसपा के बागी विधायक के रूप में वे मुलायम सिंह के साथ जा मिले और उनके मंत्रिमंडल में पहली बार कैबिनेट मंत्री बने।

कैबिनेट मंत्री रहते उन्होने अपनी मां को जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाया और जब 2007 में चुनाव हुये तो सपा की सरकार तो नहीं बनी मगर वे दूसरी बार विधायक बनने में कामयाब हुए। बसपा के शासन काल में राजकिशोर सिंह के भाई