साइक्लोन फोनी: कोलकाता में हाई अलर्ट जारी!

,

   

शुक्रवार सुबह ओडिशा के तट से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान फनि ने अब पश्चिम बंगाल में दस्तक दे दी है। तूफान खरगपुर को पार कर आगे बढ़ रहा है। तूफान के चलते राज्‍य के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

कोलकाता समेत 8 जिलों में सबसे ज्यादा असर होने का अनुमान। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान अब पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्‍लादेश की ओर बढ़ रहा है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, ओडिशा में प्रचंड तूफान ‘फनि’ से 8 लोगों की मौत, 160 घायल, 12 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा।

फनि तूफान की वजह से कोलकाता में कल शाम से तेज बारिश हो रही है। कोलकाता एयरपोर्ट पर सभी विमानों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

झारखंड में भी फनि तूफान को लेकर सभी 24 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां राजधानी रांची समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है।

शुक्रवार सुबह ओडिशा के तट से टकराने वाला ‘फनि’ तूफान कल दिन भर पूरे राज्‍य में तबाही मचाता रहा। तूफान की वजह से अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 150 लोग जख्मी हुए हैं। बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए हैं, वहीं कच्चे मकान भी ध्वस्त हो गए हैं।