साक्षी महाराज ने ली शपथ, लोकसभा में लगा नारा -मंदिर वहीं बनाएंगे

,

   

उन्नाव से भाजपा के विजयी उम्मीदवार के रूप में साक्षी महाराज ने लोकसभा में शपथ ली। उन्‍होंने संस्‍कृत में बोलकर अपने पद की शपथ ली। इसका अंत उन्‍होंने भारत माता की जय और जय जय श्रीराम के उदघोष से किया। जैसे ही उन्‍होंने जय जय श्रीराम कहा, पृष्‍ठभूमि में “मंदिर वहीं बनाएंगे” के नारे गूंजे।

उन्‍नाव लोकसभा सीट से भाजपा के स्‍वामी साक्षी जी महाराज 703507 वोटों के साथ चुनाव जीते थे।