होली के जश्न में सारा देश! गूगल ने डूडल बनाकर दी रंगों के पर्व की बधाई

,

   

रंगों का त्योहार होली के जश्न में सारा देश डूबा हुआ है। बुधवार की रात होलिका दहन किया गया जिसके बाद गुरुवार को रंग और गुलाल से लोग एकदूसरे को रंगकर होली का जश्न मनाएंगे। हिंदुओं के बड़े त्योहारों से एक होली के त्योहार को लेकर गूगल ने रंग बिरंगा डूडल बनाया है। इस डूडल में  भारतीय संस्कृति  की झलकियां नजर आई।

बता दें कि जिस दिन होली खेली जाती है उसे धुलेंडी व धुरड्डी, धुरखेल या धूलिवंदन भी कहा जाता है। होलिका दहन के दौरान  के अलग-अलग हिस्सों में होलिका दहन पर  पुतले फूंके गए। अलग- अलग जगह लोगों ने बुराई के प्रतीक अलग- अलग पुतले जलाए गए। कहीं हाफिज सईद का पुतला जलाया गया।

होली का पर्व मुख्यतः भारत पाकिस्तान और नेपाल में मनाया जाता है। भारतीय लोगों के प्रवास के साथ ही यह एशिया और पश्चिमी दुनिया के अन्य क्षेत्रों में भी पहुंच गया।रंगों के इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता रहती है।