इरफ़ान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह गए, तो पूरा देश ने एक सुर में मातम मनाया। लोग अब भी उनके जाने के ग़म का अहसास कर रहे हैं। जयपुर के छोटे से कस्बे से निकलकर इरफ़ान ने पूरी दुनिया में अपना नाम बनाया। उन्होंने ना सिर्फ पहचान बनाई, बल्कि अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन भी बनाया। उनके काम को पूरी दुनिया में कितनी शोहरत मिली, इसके उदाहरण कुछ ट्वीट हैं।
ऑस्कर ने किया ट्वीट
अमेरिकी संस्थान है एकडेमी। इसका काम है, हर साल ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन करना। दुनियाभर फ़िल्मों को इस अवॉर्ड का इंतज़ार रहता है। बॉलीवुड की एक मात्र फ़िल्म लगान को इस अवॉर्ड में नॉमिनेशन मिला। वहीं, इरफ़ान की दो स्लमडॉग मिलियनेयर और लाइफ़ ऑफ़ पाई को ऑस्कर मिला। जब इरफ़ान का निधन हुआ, तो ऑस्कर ट्वीट करके उन्हें याद किया।
ऑस्कर ने लिखा, ‘ बॉलीवुड सिनेमा का एक मुख्य आधार और ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’, ‘लाइफ ऑफ़ पाई’ और ‘द नेमसेक’ जैसी फिल्मों में अविश्वसनीय प्रतिभा के जरिए इरफ़ान खान ने वैश्विक सिनेमा पर अपनी छाप छोड़ी। लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा, वह बहुत याद किया जाएगा।’
इन्होंने भी किया याद
सिर्फ ऑस्कर ने ही इरफ़ान की याद में पोस्ट किया। ऐसे लोगों की लंबी लिस्ट हैं, जो इरफ़ान की कमी को महसूस कर रहे हैं। इरफ़ान ने फेमस बॉलीवुड फ्रैंचाइज़ी जुरैसिक वर्ल्ड में भी काम किया। जुरैसिक वर्ल्ड ने इरफ़ान को लेकर ट्वीट किया। इसके अलावा टाम हैंक्स समेत कई विदेशी हस्तियों ने इरफ़ान को याद किया।
लंबी बीमार के बाद कहा अलविदा
53 साल की उम्र में इरफ़ान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह साल 2018 से एक बीमारी से ग्रसित थे। इसके बाद वह अपने इलाज़ के लिए लंदन गए। इलाज़ के बाद वह कुछ ठीक हुए। उन्होंने अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग भी की। हालांकि, इस बीच अचानक तबीयत ख़राब होने के बाद वह इस जंग को नहीं जीत सके। उन्होंने मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली।