कर्नाटक घमासान: रौशन बेग को कांग्रेस ने कारण बताओ नोटिस जारी किया!

,

   

लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल्स के साइड इफेक्ट कर्नाटक में दिखने लगे हैं। वोटों की गिनती से पहले ही कर्नाटक कांग्रेस में बगावत हो गई है। बगावत का झंडा बुलंद किया है कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता रोशन बेग ने।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, बेग का आरोप है कि पार्टी मुसलमान और ईसाइयों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल तो करती है लेकिन चुनाव में टिकट नहीं देती। इसके लिए बेग ने सिद्धारमैया और प्रभारी केसी वेणुगोपाल को जिम्मेदार ठहराया।

रोशन बेग ने इल्जाम लगाया कि अब कांग्रेस वो पार्टी नहीं रही जो इंदिरा गांधी के जमाने में थी। अब कांग्रेस में न नेताओं की कद्र है, न कार्यकर्ताओं की, सिर्फ पैसा चलता है लेकिन उन्हें बगावत करना महंगा पड़ गया है।

पार्टी ने रोशन बेग को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बेग ने प्रदेश नेतृत्व पर मुसलमानों और ईसाइयों को टिकट देने में नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था।