कोरोना वायरस से अफ्रीका में हो सकती हैं 190,000 अधिक मौतें- WHO

,

   

विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अध्ययन में कहा गया है कि अगर अफ्रीका में रोकथाम के उपाय नाकाम हो जाते हैं तो कोविड 19 महामारी के पहले साल में अफ्रीका में 190,000 लोगों की मौत हो सकती है। यह अनुमान प्रीडिक्शन मॉडल और अफ्रीका के 47 देशों में विश्लेषण के आधार पर तैयार किया गया है।

अध्ययन में पाया गया है कि अगर अल्जीरिया, दक्षिण अफ्रीका और कैमरून में रोकथाम के उपायों पर ध्यान नहीं दिया जाता तो यहां ख़तरा सबसे ज्यादा होता। डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी थी कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आने वाले दिन चुनौती भरे होंगे क्योंकि भारी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचेंगे।

अध्ययन में सलाह दी गई है कि अस्पतालों को अपनी क्षमता बढ़ानी चाहिए। मार्च 2020 में किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई थी कि अफ्रीका क्षेत्र में औसतन दस लाख लोगों पर केवल नौ आईसीयू वॉर्ड हैं।