बढ़ती उम्र में भी फिट हो रहे संगीतकार राज महाजन ने बताए अपनी फ़िटनेस के राज

   

21 अक्टूबर को 42 वर्ष के हो जाएँगे राज, लेकिन फ़िटनेस के कारण नहीं चलता आयु का पता

नई दिल्ली: आजकल मोक्ष म्यूजिक के मैनिजिंग डाइरेक्टर संगीतकार राज महाजन फिर से चर्चाओं में हैं। और इस बार चर्चा का विषय है उनकी फ़िटनेस। राज ने ‘फैट टु फिट’ के फॉर्मूला को सही मायने में साबित कर दिखाया है।

हाल ही में, राज महाजन ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटैस्ट पिक्चर शेयर की, जिसमे वो अपने फिट शरीर के साथ डोले-शोले दिखाते दिख रहे हैं। 21 अक्टूबर 2019 को राज 42 साल पूरे कर लेंगे। इस उम्र में भी फ़िटनेस का यह शौक काबिलेतारीफ है और बाकी लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

राज की फ़िटनेस को को देखकर उनकी आयु का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। अपनी सेहत के राज खोलते हुये राज ने बताया कि वे नियमित जिम जाते हैं, योगा करते हैं और खाने-पीने का बहुत खयाल रखते हैं। राज शाकाहारी खाना खाते हैं।

उन्होने बताया, “देर रात भोजन नहीं करना चाहिए। भोजन करने से पहले सलाद खाना चाहिए। घी, तेल और अत्यधिक मीठे से बचना चाहिए। राज ने बताया कि खान-पान के अपने रुल्स होते हैं। अगर हम नियमों का पालन करेंगे तो अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में सफल रहेंगे। अत्यधिक टेंशन से भी बचना चाहिए। नींद पूरी लेनी चाहिए। बालों और स्किन के लिए नियमित मसाज लेनी चाहिए।”

https://twitter.com/TheRajMahajan/status/1184089494795894785