राहुल गांधी ने जब छात्रा से कहा- Call Me Rahul, विडियो हुआ वायरल

,

   

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को चेन्नई पहुंचे। जहां वो स्टेला मारिस कॉलेज पहुंचे। वहां उन्होंने छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान एक वाक्या रिकॉर्ड हुआ तो वो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
https://twitter.com/ANI/status/1105755567379771392
संवाद के दौरान एक छात्रा ने राहुल गांधी से एक सवाल पूछा जिसके बीच में ही उसे रोक दिया गया। छात्रा ने जब राहुल गांधी से सवाल किया तो उन्होंने राहुल को ‘सर’ कहा तो राहुल ने टोकते हुए कहा कि मुझे सर की बजाए राहुल कहकर बुलाइए।
https://twitter.com/ANI/status/1105755567379771392
जिसके बाद हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट हुई और छात्रा ने भी रिएक्शन दिया। जिसपर राहुल गांधी मुस्कुराते हुए नजर आए। इसी दौरान राहुल ने छात्राओं के बीचमहिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ी घोषणा भी कर दी। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनते है तो 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं को आरक्षित होंगी।
https://twitter.com/INCIndia/status/1105774550116032512