लगातार 7 गेंदों पर 7 छक्के लगा कर इस अफगानी बल्लेबाज ने रचा नया इतिहास, युवराज का रिकॉर्ड ध्वस्त

,

   

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज रहे युवराज सिंह के 6 गेंदों में 6 छक्कों के कीर्तिमान को कौन भूल सकता है? भारतीय क्रिकेट फैंस के जेहन में आज भी युवराज सिंह के द्वारा लगाए गए 6 गेंदों में 6 छक्कों की यादें ताजा हैं। इसके बाद भी क्रिकेट के मैदान में कई बार एक 6 गेंद में 6 छक्के का कारनामा हुआ है।

लेकिन युवराज सिंह और बाकी के बल्लेबाजों के 6 गेंदों पर 6 छक्कों का रिकॉर्ड शनिवार को अफगानिस्तान की टीम ने तोड़ दिया। अफगानिस्तान ने शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 7 गेंदों पर 7 छक्के लगाने का कारनामा किया।

बांग्लादेश की मेजबानी में जिम्बाब्वे,बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही त्रिकोणिय टी20 सीरीज में अफगानिस्तान ने शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 गेंदों में 7 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड कायम किया।

अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और मेजबान बांग्लादेश के बीच टी20 त्रिकोणिय सीरीज खेली जा रही है जिसका दूसरा मैच ढाका में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ने कमाल का प्रदर्श करते हुए जिम्बाब्वे को आसानी से हरा दिया।

इस मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद नबी और नजीबुल्लाह जादरान ने मिलकर करिश्माई प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे के दो अलग-अलग गेंदबाजों के खिलाफ लगातार 7 गेंदों में 7 छक्के जड़े। इसके साथ ही क्रिकेट इतिहास में लगातार 7 गेंद में 7 छक्के लगाने का करिश्मा पहली बार हुआ।

इस मैच में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी। मैच में आखिरी ओवरों में पहले तो टेंडाई चतारा की लगातार 4 गेंद में मोहम्मद नबी ने 4 छक्के लगाए। इसके बाद अगले ओवर में नेविल मोदजिवा गेंदबाजी करने आए और नजीबुल्लाह जादरान की स्ट्राइक थी। नजीब ने इस ओवर की पहली 3 गेंद पर 3 छक्के जड़ दिए।

अफगान टीम ने लगातार 7 गेंदों में 7 छक्के जड़ डाले थे जिसका सिलसिला इसी ओवर की अगली वाइड गेंद से हुआ इसके बाद अगली गेंद पर नजीब ने एक चौका लगा डाला यानि कुल मिलाकर 8 गेंदों में 47 रन बटोर डाले। इस मैच में नबी ने जहां 18 गेंदों में 38 रन बनाए तो वहीं नजीब ने 30 गेंदों में 69 रन की पारी खेली। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने 40 गेंदों में 107 रन बनाए।