सांसद का आरोप, गहलोत सरकार को बचाने की कोशिश कर रही हैं वसुंधरा राजे

   

राजस्थान से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पर तीखा हमला बोला है। एक के बाद एक लगातार चार ट्वीट कर बेनीवाल ने वसुंधरा राजे पर आरोप लगाया कि प्रदेश व देश की जनता वसुंधरा-गहलोत के आंतरिक गठजोड़ की कहानी को समझ चुकी है।
सांसद ने ट्वीट किया, “पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अशोक गहलोत की अल्पमत वाली सरकार को बचाने का पुरजोर प्रयास कर रही है। राजे द्वारा कांग्रेस के कई विधायकों को इस बारे में फोन भी किए गए!”

इतना ही नहीं, बेनीवाल ने ट्वीट कर कहा, “पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कांग्रेस में उनके करीबी विधायकों से दूरभाष पर बात करके उन्हें अशोक गहलोत का साथ देने को कहा है। सीकर व नागौर जिले के एक-एक जाट विधायक को राजे ने खुद इस मामले में बात करके सचिन पायलट से दूरी बनाने को कहा, जिसके पुख्ता प्रमाण हमारे पास हैं।”