अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल-2020 रूस में शुरू

   

बीजिंग, 24 अगस्त । 23 अगस्त को सेना-2020 अंतर्राष्ट्रीय सैन्य प्रौद्योगिकी फोरम और अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल-2020 रूसी राजधानी मॉस्को के उपनगर में शुरू हुआ। चीनी दल के भी छह प्रतियोगिताओं में इसमें हिस्सा लिया।

रूसी प्रधानमंत्री मिशुस्कीन और रक्षा मंत्री शोइगू भी उद्घाटन स्टेनलेयायीरीअर समारोह में उपस्थित हुए। राष्ट्रपति पुतिन ने वीडियो कार्यक्रम के जरिये भाषण देते हुए कहा कि सुरक्षा और सैन्य प्रौद्योगिकी सहयोग में विश्वास का संबंध स्थापित करना और संयुक्त रूप से चुनौतियों के समाधान की तलाश करना महत्वपूर्ण है। अंतर्राष्ट्रीय सैन्य प्रौद्योगिकी फोरम संपर्क की स्थापना को प्रभावी ढंग से बढ़ावा दे सकता है और सैन्य उद्योग में देशों के बीच साझेदारी को मजबूत कर सकता है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय सैन्य प्रतियोगिता कई वर्षों से विभिन्न देशों के सैनिकों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अंतर्राष्ट्रीय सैन्य प्रतियोगिता का आयोजन रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया। इस साल की प्रतियोगिताएं रूस, बेलारूस, आर्मेनिया, अजरबैजान और उज्बेकिस्तान 5 देशों में आयोजित की जा रही हैं। 32 देशों एवं क्षेत्रों के कुल 156 दलों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और भादीदारों की संख्या पाँच हजार तक जा पहुंची है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

— आईएएनएस