अगले चुनाव के बाद जनता नया प्रधानमंत्री चाहती है- अखिलेश यादव

,

   

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्षी दलों के गठबंधन के नेता के बारे में सवाल पूछ रही भाजपा पर तंज करते हुए आज कहा कि देश की जनता अगले चुनाव के बाद नया प्रधानमंत्री चाहती है और भाजपा के पास अगर इस पद के लिये कोई दूसरा चेहरा हो तो बताए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। अखिलेश ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में विपक्षी दलों के सम्भावित गठबंधन के नेता के बारे में भाजपा द्वारा प्रश्न उठाये जाने सम्बन्धी सवाल पर कहा ‘‘भारत का इतिहास बताता है कि नेतृत्व तो जनता खुद ही तय कर लेती है।’’

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आप देखेंगे कि हमारे पास कितने विकल्प हैं… लेकिन एक बात तो बिल्कुल सच है, और जनता स्वीकार कर रही है। जब परिणाम आएगा तो आप भी स्वीकार करेंगे कि देश नये प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहा है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के मुताबिक अगर भाजपा के पास कोई नया प्रधानमंत्री हो तो बताएं।‘‘सपा अध्यक्ष ने साफ किया कि वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 40 से ज्यादा पार्टियों के साथ गठबंधन किया है।

(शनिवार को कोलकाता में तो) अभी 20-22 दल के नेता ही साथ नजर आये हैं। मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह द्वारा गत शनिवार को बसपा मुखिया मायावती के प्रति अभद्र टिप्पणी किये जाने का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा नेताओं की यह भाषा उनकी हताशा का नतीजा है।

चूंकि भाजपा ने अपने शासनकाल में कोई काम नहीं किया है, तो उसके नेता काम की बात कैसे करेंगे। अभी चुनाव आ रहा है तो और भी बातें होंगी।