अमेरिका के टेक्सास में अंधाधुंध फायरिंग; 5 लोगों की मौत, 21 घायल !

,

   

अमेरिका के टेक्सास में दो बंदूकधारियों की अंधाधुंध फायरिंग में करीब पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 21 लोगों के जख्मी होने की खबर है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, शनिवार को संभवतया दो हमलावरों ने पहले एक ट्रक को हाइजैक किया और फिर कथित तौर पर लोगों के ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसमें 5 लोगों के मारे जाने की खबर है।

यह घटना मिडलैंड के नजदीक ओडेसा (Odessa) इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि एक बंदूकधारी को सिनर्जी मूवी थिएटर के पास मार गिराया गया है। उसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है।

इससे पहले मिडलैंड के मेयर जेरी मोरालेस ने कहा कि गोलीबारी दो लोगों की मौत हुयी है और 20 अन्य घायल हो गये है। स्थानीय मीडिया के अनुसार यह घटना मिडलैंड और ओडेसा को जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुयी है। मिडलैंड पुलिस विभाग ने पहले बताया कि दो वाहनों में आये दो बंदूकधारियों बीच गोलीबारी हुयी थी। बाद में उन्होंने कहा कि गोलीबारी में दोनों बंदूकधारी मारे गये। अब कोई भी बंदूकधारी जीवित नहीं है।