अयोध्या पहुंच कर क्या प्रियंका गांधी भी हिन्दुत्वा का रास्ता अपना रही हैं?

,

   

कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी आज से तीसरी बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंच रहीं हैं। इस दौरान प्रियंका आज अमेठी में और कल रायबरेली में रहेंगी तो परसों यानी 29 मार्च को अयोध्या जाएंगी। इससे पहले प्रियंका ने प्रयागराज से काशी तक बोट यात्रा की थी।

इस दौरान प्रियंका ने जगह-जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। प्रियंका के इस दौरे की सबसे बड़ी बात ये कि वो अयोध्या भी जाएंगी। ऐसे में सवाल ये है कि क्या बीजेपी को मात देने के लिए कांग्रेस भी अब हिंदुत्व की लकीर पर चलने वाली है?

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में 2 सीटों पर सिमट चुकी कांग्रेस के ग्राफ को उछाल देने के मकसद से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज से फिर महामिशन पर हैं। अपने भाई और पार्टी के मुखिया राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रियंका चढ़ती गर्मी में जमकर पसीने बहा रही हैं।

महासचिव के तौर पर पूर्वी यूपी का जिम्मा मिलने के बाद पहले लखनऊ में मेगा रोड शो किया, फिर प्रयागराज टू काशी बोट यात्रा की और अब बारी है अमेठी-रायबरेली और फिर तैयारी अयोध्या की है।