हैदराबाद, 18 जून । तेलुगू स्टार अल्लू सिरीश ने शुक्रवार को अपने फैंस के साथ शेयर किया कि काम में दिनभर व्यस्त रहने के बाद वह किस तरह से आराम फरमाते हैं।
सिरीश ने इंस्टाग्राम पर दिखाया कि उनके ऑफिस में एक कैरम बोर्ड गेम रखा हुआ है।
सिरीश ने इंस्टाग्राम की स्टोरी में अपने ऑफिस बालकनी की एक झलक दिखाई, जिसमें इस बोर्ड को देखा जा सकता है। कुछ और तस्वीरों में वह और उनके दोस्त कैरम खेलते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बालकनी से व्यू की तस्वीर भी पोस्ट की है।
सिरीश लिखते हैं, काम खत्म होने के बाद मैं ऑफिस में ये करता हूं।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो सिरीश ने अपनी अगली तेलुगू फिल्म प्रेमा कदंता की घोषणा की। राकेश शशि द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेत्री अनु इमैनुएल भी हैं।
Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.