असम: अवैध रूप से रह रहे 21 बांग्लादेशी को सरकार ने वापस भेजा

,

   

बांग्लादेश ने असम में अवैध रूप से रह रहे अपने 21 नागरिक वापस ले लिए हैं। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। असम बॉर्डर पुलिस और बीएसएफ ने करीमगंज सीमा पर बनी चेकपोस्ट पर इन नागरिकों को बांग्लादेश के हवाले किया।

ये सभी बांग्लादेशी नागरिक पिछले दो से चार साल से असम पुलिस की हिरासत में थे। शनिवार को गृह मंत्रालय की हरी झंडी मिलने के बाद इन्हें इनके देश वापस भेज दिया गया। असम पुलिस के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।

इन सभी को पासपोर्ट ऐक्ट के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। असम पुलिस के सूत्रों ने बताया कि ये लोग करीब दो साल पहले त्रिपुरा के रास्ते असम आए थे।