गुवाहाटी, 2 अक्टूबर । असम में बाढ़ की तीसरी लहर आने से पैदा हुए हालात में अब थोड़ा सुधार आया है, फिर भी राज्य के सात जिलों के 2.71 लाख लोग अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। गुरुवार को आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि मध्य असम के नागांव जिले में 1,90,537 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सात जिलों के 426 गांवों में 25,307 हेक्टेयर खेतों में लगी फसलें डूब गई हैं। ये जिले हैं नागांव, बारपेटा, बिस्वनाथ, होजाई, मोरीगांव, गोलपाड़ा और पश्चिमी कार्बी।
अभ्यारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों में लगभग 46,000 पशुओं के लिए यह बाढ़ मुसीबत बनी हुई है।
Source: IANS
Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.