आंध्र प्रदेश में 3 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ

   

अमरावती, 24 अक्टूबर । आंध्र प्रदेश में शनिवार को कोरोनावायरस 3,572 मरीज स्वस्थ हो गए हैं, जिससे यहां वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 7.65 लाख पहुंच गई है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।

ADVERTISEMENT

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच र्पिोटों में 3,342 नए मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 8.04 लाख तक पहुंच गई।

बीते 24 घंटों में और 22 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 6,566 हो गई।

राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 31,469 पहुंच गई है।

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.

ADVERTISEMENT