आचार संहिता उल्लंघन: साध्वी प्रज्ञा को एक और नोटिस?

,

   

मुंबई हमले के शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी करके भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सवालों के बीच घिर गई हैं। अब जिला चुनाव अधिकारी ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उन्हें नोटिस भेजा है। जिसमें उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बता दें साध्वी प्रज्ञा ने शुक्रवार को बयान दिया था कि यह उसकी कुटिलता थी। यह देशद्रोह था, यह धर्मविरुद्ध था। तमाम सारे प्रश्न करता था। ऐसा क्यों हुआ, वैसा क्यों हुआ?

हरिभूमि पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा, मैंने कहा मुझे क्या पता भगवान जाने। तो क्या ये सब जानने के लिए मुझे भगवान के पास जाना पड़ेगा। मैंने कहा बिल्कुल अगर आपको आवश्यकता है तो अवश्य जाइए। आपको विश्वास करने में थोड़ी तकलीफ होगी, देर लगेगी। लेकिन मैंने कहा तेरा सर्वनाश होगा।