एनआरसी और सीएए को लेकर प्रदेश भाजपा घर-घर जाएगी। इसमें कांग्रेस द्वारा दोनो को लेकर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार की सच्चाई बताई जाएगी। प्रदेश बीजेपी का रविवार को हुई बड़ी बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने इसे लेकर हाईकमान से मिले कार्यक्रमों की जानकारी रखी। साय ने कहा कि पूरे प्रदेश से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अभिनंदन पत्र भेजा जायेगा। हर संभाग मुख्यालय में रैलियां की जाएंगी। मंडल से लेकर जिले तक हर कार्यकर्ता घर-घर जाएगा। इस पूरे आयोजन के लिए सांसद संतोष पांडे के नेतृत्व में एक समिति भी बनाई गई है। जो इसे लेकर डेटवाइज कार्यक्रम बनाएगी।साय ने संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के 18 जिलों में संगठन चुनाव हो गए हैं। इसके साथ ही 25 दिसम्बर को प्रदेश में भारत र| अटलजी के जन्मदिवस पर सुशासन दिवस मनाया जाएगा ।
इधर कांग्रेस महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री को जिम्मेदारी से अपनी बात कहनी चाहिए। कांग्रेस प्रमुख विपक्षी दल है और कांग्रेस सहित अन्य राजनैतिक दलों को देश की जनता और देश की तकलीफ पर अपनी बात कहने का अधिकार है और ये हमारा कर्तव्य भी बनता है। देश में असुरक्षा और अनिश्चितता का वातावरण बना है।
इसके लिये मोदी सरकार की जल्दबाजी और दोषपूर्ण नीतियां ही जिम्मेदार है। देश में उत्पन्न परिस्थितियों का सीधा दोष मोदी सरकार पर ही है। इतने संवेदनशील विषय पर आम सहमति बनाई जानी चाहिए थी। मोदी सरकार के नागरिकता बिल में कई त्रुटियाँ हैं और संविधान से इसका सीधा टकराव है। खासतौर से जो संविधान का आर्टिकल 14 है।इस कानून की आज कोई आवश्यकता ही नहीं थी। हमारे देश के कानून में सब प्रावधान हैं, संविधान में नागरिकता देने के और समय-समय पर दी भी गई हैं। पिछली सरकारों ने भी दी है। चाहे वो नैचुराईलेजशन का और रजिस्ट्रेशन का है। मोदी सरकार को इस पर धर्म से धर्म को लड़ाने की राजनीति नहीं करनी चाहिए। आज देश में जो परिस्थिति बनी है इसलिए बनी है क्योंकि गृहमंत्री ने दोनों सदनों के अंदर कहा कि अब वो एनआरसी पूरे देश के अंदर ला रहे हैं। एनआरसी पूरे देश के अंदर लाने का बयान गृह मंत्री अमित शाह का बयान है कांग्रेस पार्टी का बयान नहीं है, न ही विपक्षी दलों का है।