इंडोनेशिया चुनाव: जोको विडोडो दूसरी बार बन सकते हैं प्रेसीडेंट!

   

जोको विडोडो दूसरी और आखिरी बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। मतदान के बाद आए क्विक काउंट के मुताबिक इस बार जीत पहले के मुकाबले काफी बड़ी होने जा रही है। 17 अप्रैल को मतदान संपन्न होने के कुछ ही घंटे बाद इंडोनेशिया में एग्जिट पोलों और क्विक काउंट ने राष्ट्रपति जोको विडोडो (जोकोवी) की जीत का एलान कर दिया। आधिकारिक रूप से नतीजे अभी नहीं आए हैं।

इंडोनेशिया के पिछले चुनावों में क्विक काउंट के नतीजे हमेशा सटीक बैठे हैं। क्विक काउंट प्रक्रिया के दौरान पोलिंग स्टेशनों से सैंपल जुटाए जाते हैं और उन्हीं के आधार पर नतीजों का अंदाजा लगाया जाता है। क्विक काउंट और आधिकारिक नतीजों में ज्यादा से ज्यादा एक फीसदी का अंतर आता है।

इस लिहाज से देखा जाए तो जोकोवी को करीब 55 फीसदी वोट मिलने जा रहे हैं। उनके प्रतिद्ंवद्वी प्रबोवो सुबिआंतो को 45 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। करीब 10 फीसदी के अंतर को पाटना प्रबोवो के लिए काफी मुश्किल है।

क्विक रिजल्ट का एलान करने वाली एजेंसी पोलट्रैकिंग के डायरेक्टर हांता युडा कहते हैं, “मैं जोकोवी की जीत की भविष्यवाणी करता हूं। 57 साल के जोकोवी का कहना है कि वह क्विक काउंट के एलान से वाकिफ हैं।

उन्होंने अपने समर्थकों से संयम रखते हुए आधिकारिक नतीजों का इंतजार करने की अपील की है। शांति और अमन की अपील करते हुए जोकोवी ने कहा, चुनाव बीत चुका है, “अब हमें अपनी एकजुटता बरकरार रखनी है।