इन बड़ी पारियों के कारण सबसे बेहतरीन फिनिशर कहे जाते हैं महेन्द्र सिंह धौनी

,

   

स्वतंत्रता दिवस के दिन जहां एक और देश भर से तमाम तरह की अच्छी खबरें लोगों को मिली,  वहीं शाम होते-होते महेंद्र सिंह धोनी की रिटायरमेंट की खबर आ गई और इसी के साथ उनके 14 साल पुराने एक दिवसीय क्रिकेट कैरियर का अंत भी हो गया। उनके रिटायरमेंट के बाद उनके भारतीय क्रिकेट टीम के लिए किए गए योगदान और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

हम जानने की कोशिश करते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी को सबसे बेहतरीन फिनिशर क्यों कहा जाता था और खुद को फिनिशर के रूप में स्थापित करने के लिए कौन-कौन सी महत्वपूर्ण पारियां उन्होंने खेली थी जिसके बाद उन्हें बेहतरीन फिनिशर का दर्जा दिया गया।