इफ़्तार के लिए पुरी दुनिया में मशहूर है यह मस्जिद!

,

   

सँयुक्त अरब अमीरात की शेख ज़ायद ग्रैंड मस्जिद में पूरे साल लाखों लोग देश विदेश से मस्जिद को देखने पहुँचते हैं,क्योंकि ये मस्जिद अपनी खूबसूरती को लेकर दुनियाभर में मशहूर है,और काफी बड़ी है। इन दिनों रमजान का माह चल रहा है तो यहां की बात और भी खास होती है।


आपको बता दें, संयुक्त अरब अमीरात के अबुधाबी स्थित शेख जायेद ग्रेंड मस्जिद दुनिया की खुबसूरत मस्जिदों में से एक है,दुनियाभर से सेलिब्रिटी यहां पहुँचते रहते है। लेकिन रमजान में नज़ारा ही कुछ और होता है।

बता दें, रमज़ान उल मुबारक के मुक़द्दस महीने में यहां इफ्तार का नज़ारा रूहानी रहता है और अरबों की मेहमाननवाज़ी की झलक को दर्शाता है. यहां सभी एक साथ बैठकर अपनी रोजा इफ्तारी करते हैं।


न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, शेख ज़ायद मस्जिद में इफ्तार के लिये तोप से गोला दागा जाता है जिसके बाद रोज़ेदार इफ्तार करते हैं,मस्जिद के बाहर के हिस्से में रमज़ान के मौके पर टैंट भी लगाये जाते हैं और इसके अलावा भी लम्बे लम्बे दस्तरख्वान लगते हैं जहां बैठकर रोजा खोला जाता है।