इस देश में तिरंगा यात्रा नहीं निकलेगी तो क्या पाकिस्तान में निकलेगी- साध्वी प्राची

,

   

गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा की मनाही के बीच शनिवार शाम को उस समय पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गये जब सुरक्षा इंतजामों के बीच से होकर विश्व हिंदू परिषद एवं हिंदूवादी साध्वी प्राची शनिवार की शाम चंदन के घर पहुंची। साध्वी के साथ चल रहे कार्यकर्ताओं के हाथ में तिरंगे झंडे लेकर और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए गलियों से होकर पहुंचे।

इसकी भनक लगते ही पुलिस अफसर फोर्स के साथ पहुंचे। माहौल को देखते हुए पुलिस ने साध्वी की शहर में तिरंगा यात्रा निकालने की कोशिश को नाकाम किया। पुलिस ने जैसे तैसे उन्हें गाड़ी में सवार कराया और उन्हें जनपद की सीमा के बाहर तक पहुंचाया। इस दौरान साध्वी ने कहा कि, इस देश में तिरंगा यात्रा नहीं निकलेगा तो क्या पाकिस्तान में निकलेगी।