इस देश में सबसे लम्बा 21.29 घंटे का रोजा, तो यहाँ 11.58 घंटे का सबसे छोटा !

, , ,

   

इस्लाम धर्म का सबसे मुबारक महीना रमजान सब्र के साथ भूखे प्यासे रहकर खुदा की इबादत करने का महीना है। इस बार गर्मियों के चलते दिन लम्बा होने से सब्र और इम्तिहान का समय भी बढ़ गया है। दुनिया में अलग-अलग देशों में दिन ढलने और सुबह होने के हिसाब से सहरी और इफ्तार की समय देखा जाए तो इस बार सबसे लम्बा रोजा 21 घंटे 29 मिनट का आइसलैंड में है। यहां आखिरी रमजान की सहरी सुबह 2 बजकर 8 मिनट और इफ्तार रात 11 बजकर 38 मिनट पर होगा। सबसे छोटा रमजान न्यूजीलैंड में है, यहां सहरी-इफ्तार के बीच 11 घंटे 58 मिनट का अंतर है।

आइसलैंड में दिन के बजाय रात छोटी होती है

  1. आइसलैंड में दिन के बजाय रात छोटी होती है। दिन 18 घंटे और रात 6 घंटे की ही होती है। रात 10 बजे इफ्तार के साथ जैसे ही एक रोजा पूरा होता है, तो अगले 4 घंटे बाद दूसरे रमजान की सहरी शुरू हो जाती है।
  2. यहां सबसे बड़े रोजे

    शहर   सहरी सुबह   इफ्तार रात         समय 
    आइसलैंड  2:44 बजे 10:08 बजे 21 घंटे 29 मिनट
    नीदरलैंड 3:07 बजे 9:45 बजे 18 घंटे 39 मिनट
    नार्वे 3:52 बजे 8:39 बजे 17 घंटे 47 मिनट
    डेनमार्क 2:37 बजे 9:58 बजे 19 घंटे 21 मिनट
    इंग्लैंड 4:31 बजे 8:18 बजे 16 घंटे 13 मिनट
  3. यहां सबसे छोटे रोजे

    शहर  सहरी सुबह  इफ्तार रात  समय 
    न्यूजीलैंड 5:53 बजे 5:13 बजे 11 घंटे 20 मिनट
    ऑस्ट्रेलिया 5:23 बजे 4:55 बजे 11 घंटे 30 मिनट
    सिंगापुर 5:41 बजे 7:10 बजे 13 घंटे 20 मिनट
    इंडोनेशिया 4:42 बजे 5:45 बजे 13 घंटे 03 मिनट
    भारत 3:49 बजे 7:17 बजे 15 घंटे 32 मिनट