ईरान की आपातकालीन सेवाओं ने सोमवार को कहा कि ईरान के अधिकतर प्रांतों में आई बाढ़ में 19 लोगों की जान चली गई जबकि 90 से ज्यादा अन्य जख्मी हो गए।
https://twitter.com/agsilver67/status/1110357228966440961?s=19
राहत कर्मियों ने बताया कि दक्षिण के शहर शिराज में हताहतों के आंकड़ों की बात करें तो यहां 17 लोगों की जान गई जबकि 94 लोग घायल हो गए वहीं पश्चिमी प्रांत करमनशाह के सरपोल-ए जाहब और लोरेस्तान में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
Horrifying footage of people stuck in today's rapidly rising flood.
The regime failed to provide any aid for the people stranded by flooding
Sources in Shiraz, a major city in south-central #Iran, say over 120 people have been killed.#40YearsOfFailure#سیل #IranFlood pic.twitter.com/kmWh4lvbzw— IRAN HRM (@IranHrm) March 25, 2019
देश के आपदा प्रबंधन संगठन ने कहा कि ईरान अपने 31 में से 25 प्रांतों में अभूतपूर्व बाढ़ का सामना कर रहा है। बाढ़ का ताजा मामला अधिकतर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम ईरान में सामने आया है जहां 19 मार्च को पूर्वोत्तर गोलेस्तान और मजनदारन प्रांतों में आई भीषण बाढ़ के बाद इस तरह की बाढ़ की घटना सामने आई है। इन दोनों प्रांतों में आई बाढ़ के लिये हताहतों का कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं दिया गया था।