उत्तरी तटीय आंध्र में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना

   

अमरावती, 20 मार्च । उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार, मंगलवार और बुधवार को गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, तटीय आंध्रप्रदेश और यनम में शुष्क आंधी के साथ अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है।

शुष्क आंधी में बारिश नहीं के बराबर होती है, लेकिन आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी रहती है।

इससे पहले, मौसम विभाग ने सोमवार और गुरुवार को उत्तरी तटीय आधं्रप्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई थी।

इस साल बारिश काफी असामान्य है। किसानों के लिए समस्या पैदा हो सकती है, क्योंकि खेत में खड़ी धान की कटाई में मुश्किल से एक महीना या उससे कम समय बचा हुआ है।

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.